sbi po notification 2025: भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने पीओ के 541 पदों पर भर्ती के लिए 24 जून 2025 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है |
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 जून 2025 से शुरू हो चुका है तथा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025 तक है | ऑनलाइन आवेदन भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट पर भरे जा रहें हैं |
sbi po notification 2025 – Overview
आधिकारिक सूचना | 24 जून 2025 |
विभाग का नाम | भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया |
रिक्त पदों का नाम | एसबीआई बैंक पीओ |
रिक्त पदों की संख्या | 541 पद |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
sbi po vacancy 2025
भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुका है | इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम निर्धारित तिथि तक फॉर्म भर सकते हैं |
sbi po vacancy 2025 notification – categories wise vacancy 2025
Category | SC | ST | OBC | EWS | UR | Total |
Regular Vacancies | 75 | 37 | 135 | 50 | 203 | 500 |
Backlog Vacancies | 5 | 36 | 41 | |||
total vacancies | 80 | 73 | 135 | 50 | 203 | 541 |
sbi po selection process 2025
एसबीआई बैंक पीओ भर्ती की चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स, मेंस तथा इंटरव्यू के आहार पर किया जाएगा | प्रीलिम्स में अंग्रेजी भाषा, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे | इसमें उम्मीदवारों को प्रश्नों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जायेगा | कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जायेंगे |
इसी प्रकार मेंस में 170 प्रश्न रहेंगे और उम्मीदवारों को 3 घंटे के अंदर हाल करने होंगे कुल 250 अंकों का एग्जाम होगा | इसमें रीजनिंग, कंप्यूटर एप्टीट्यूड, डाटा एनालिसिस, बैंकिंग, इकोनॉमी, इंग्लिश लैंग्वेज तथा डिस्क्रिप्टिव से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे |
प्रीलिम्स तथा मेंस क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा | परीक्षा तिथि से संबंधित जानकारी एसबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी जायेगी | इसे भी पढ़ें UP Roadways Rojgar Mela 2025
sbi po recruitment 2025 – age limits
इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए और आयु सीमा में छूट की पात्रता रखने वाले आरक्षित वर्गो को आयु सीमा में छूट भी दी गई है | इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है |
एसबीआई पीओ 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
- करियर सेक्शन पर क्लिक करें
- एसबीआई बैंक पीओ के ऑप्शन पर क्लिक करें
- अपना पंजीकरण करें
- अपनी डॉक्यूमेंट्स को सही से स्कैन करके अपलोड करें
- आवेदन फीस जमा करके इसका फोटो कॉपी जरूर प्रिंट कर लें |