Tech

Reliance Jio 5G Service Launch: दिवाली तक जियो देश में लॉन्च करेगी 5G मोबाइल सेवा

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं एजीएम को संबोधित करते हुए कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि दिवाली तक जियो देश में 5जी सेवाएं लॉन्च करेगी।

Reliance Jio 5G

Reliance AGM Update: रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं एजीएम को संबोधित करते हुए कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो दिवाली तक देश में 5जी सर्विस लॉन्च करेगी। उन्होंने कहा कि पहली 5जी सेवा चार मेट्रो शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई से शुरू की जाएगी। इसके बाद 2023 के अंत तक देश के कोने-कोने में 5जी सेवा उपलब्ध हो जाएगी।

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो की 5जी सेवा सच्ची 5जी सेवा साबित होगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ जियो के पास 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम है जो हर जगह कवरेज मुहैया कराएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि रिलायंस जियो की 5जी सेवा सबसे सस्ती होगी। चेयरमैन ने बताया कि रिलायंस जियो 5जी सेवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है।

मुकेश अंबानी ने एजीएम में बताया कि रिलायंस जियो के पास फिलहाल सबसे ज्यादा 421 मिलियन मोबाइल ग्राहक हैं। उन्होंने कहा कि जियो ने सबसे मजबूत 4जी नेटवर्क स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि 3 में से दो ग्राहक Jio Fiber को चुन रहे हैं। Jio की 5G भी बेहतरीन सर्विस होगी।

मुकेश अंबानी ने कहा कि फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में भारत अभी भी काफी पीछे है। उन्होंने कहा कि जियो फिक्स्ड ब्रांड बैंकों के मामले में भारत को दुनिया के शीर्ष 10 देशों में स्थान देगा। फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के लिए 5जी के ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल किया जाएगा। रिलायंस जियो मुंबई में जियो 5जी एक्सपीरियंस सेंटर भी खोलेगी।

मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस जियो ने 5जी हैंडसेट बनाने के लिए गूगल के साथ करार किया है। क्लाउड-सक्षम व्यवसाय के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ भी करार किया है। कंपनी ने क्वालकॉम के साथ भी करार किया है। मुकेश अंबानी ने घोषणा की कि क्वालकॉम 5जी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने में जियो की मदद करेगी और इसके लिए रिलायंस जियो और क्वालकॉम के बीच साझेदारी हुई है।

भारत के विकास में रिलायंस का योगदान

इससे पहले एजीएम को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने सभी शेयरधारकों, सहयोगियों, अधिकारियों और भागीदारों का स्वागत किया और कहा कि यह अवसर बहुत खास है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 25 साल के लिए एक विजन रखा है। पंच प्राण 2047 तक भारत को एक विकसित देश बना देगा। उन्होंने कहा कि वह भारत की प्रगति में योगदान देना जारी रखेंगे। रिलायंस 100 अरब डॉलर का कारोबार करने वाली पहली कंपनी है। रिलायंस का निर्यात 75 फीसदी बढ़ा है। भारत के निर्यात में रिलायंस का योगदान 8.4 प्रतिशत है। कंपनी सबसे ज्यादा टैक्स का योगदान दे रही है, साथ ही रिलायंस ने 2.32 लाख नौकरियां दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button