UP Anganwadi Bharti 2026: अंबेडकर नगर और फर्रुखाबाद में सीधी भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश (ICDS UP) ने राज्य के विभिन्न जनपदों में आँगनवाड़ी सहायिका (Sahayika) एवं कार्यकर्ता पदों के लिए विभागीय अधिसूचना जारी की है। हालिया जारी नोटिफिकेशन के तहत अंबेडकर नगर (105 पद) और फर्रुखाबाद (140 पद) जिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यदि आप उत्तर प्रदेश की मूल निवासी हैं और इस भर्ती में शामिल होना चाहती हैं, तो आधिकारिक पोर्टल upanganwadibharti.in पर जाकर निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर सकती हैं।
UP Anganwadi Bharti 2026: भर्ती मुख्य विवरण
| विवरण (Parameters) | जानकारी (Details) |
|---|---|
| भर्ती निकाय | बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश (ICDS) |
| पद का नाम | आँगनवाड़ी सहायिका (Sahayika) एवं कार्यकर्ता |
| कुल पद (अंबेडकर नगर + फर्रुखाबाद) | 245 पद (अंबेडकर नगर: 105, फर्रुखाबाद: 140) |
| आवेदन का माध्यम | केवल ऑनलाइन (Online Mode) |
| आवेदन शुल्क | ₹0/- (सभी वर्गों के लिए निःशुल्क) |
| आधिकारिक वेबसाइट | upanganwadibharti.in |
जिलेवार महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
दोनों जिलों के लिए अलग-अलग अंतिम तिथियाँ तय की गई हैं। अभ्यर्थियों को समय-सीमा समाप्त होने से पहले ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने की सलाह दी जाती हैI
फर्रुखाबाद (Farrukhabad)
विज्ञप्ति जारी होने की तिथि: 29 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 19 अगस्त 2026 (रात्रि 12:00 बजे तक)
अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar)
विज्ञप्ति जारी होने की तिथि: 03 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 24 अगस्त 2026 (रात्रि 12:00 बजे तक)
आवेदन शुल्क (Application Fees)
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / ईडब्ल्यूएस: ₹0/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति: ₹0/-
(इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क देय नहीं है)
पात्रता एवं आवश्यक मानदंड (Eligibility Criteria)
केवल महिला अभ्यर्थी-
पदों पर केवल पात्र महिला अभ्यर्थी ही आवेदन करने के लिए योग्य होंगी।
शैक्षणिक योग्यता-
अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) या उसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
स्थानीय निवासी-
आवेदिका का संबंधित ग्राम सभा (ग्रामीण क्षेत्रों के लिए) या संबंधित वार्ड (शहरी क्षेत्रों के लिए) का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
आयु सीमा (01 जुलाई 2026 के अनुसार):
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 35 वर्ष
(आयु का निर्धारण हाईस्कूल अंकपत्र/प्रमाण पत्र में दर्ज जन्मतिथि से होगा)।
आय सीमा (BPL श्रेणी हेतु)-
ग्रामीण क्षेत्र: ₹46,080/- वार्षिक
शहरी क्षेत्र: ₹56,460/- वार्षिक
मेरिट सूची निर्धारण प्रक्रिया (Merit List Calculation)
चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट पर आधारित हैlअभ्यर्थी द्वारा प्राप्त अंक प्रतिशत के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी।
सूत्र-इंटरमीडिएट, स्नातक और परास्नातक में प्राप्त अंक प्रतिशत के योग को 10 से विभाजित करके मेरिट अंक निकाले जाएँगे।
पदों का विस्तृत विवरण (Vacancy Details)
अ) अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) – कुल 105 पद (सहायिका एवं कार्यकर्ता)
अंबेडकर नगर जिला: पद एवं श्रेणीवार विवरण (कुल: 105 पद)
| क्र.सं. | परियोजना का नाम | कार्यकर्ता (UR/OBC/SC) | सहायिका (SC) | सहायिका (OBC) | सहायिका (UR) | कुल पद |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | अकबरपुर | 0 | 3 | 2 | 4 | 09 |
| 2 | टाण्डा | 0 | 8 | 2 | 7 | 20 |
| 3 | बसखारी | 0 | 2 | 2 | 2 | 06 |
| 4 | भीटी | 0 | 4 | 2 | 4 | 11 |
| 5 | कटेहरी | 0 | 3 | 3 | 9 | 11 |
| 6 | जलालपुर | 0 | 5 | 8 | 5 | 18 |
| 7 | भियॉव | 0 | 0 | 1 | 3 | 04 |
| 8 | जहाँगीरगंज | 0 | 2 | 1 | 4 | 07 |
| 9 | रामनगर | 0 | 0 | 1 | 3 | 04 |
| 10 | शहर (अकबरपुर) | 2 (1 SC, 1 OBC) | 2 | 6 | 7 | 15 |
| योग (अंबेडकर नगर कुल पद) | 2 | 29 | 28 | 48 | 105 | |
ब) फर्रुखाबाद (Farrukhabad) – कुल 140 पद (आँगनवाड़ी सहायिका)
फर्रुखाबाद जिला: पद एवं श्रेणीवार विवरण (कुल: 140 पद)
| क्र.सं. | परियोजना का नाम | अनारक्षित (UR) | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | अनुसूचित जाति (SC) | कुल पद |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | बढ़पुर | 8 | 8 | 7 | 23 |
| 2 | शमसाबाद | 5 | 2 | 3 | 10 |
| 3 | शहर | 7 | 3 | 4 | 14 |
| 4 | कमालगंज | 7 | 1 | 4 | 12 |
| 5 | कायमगंज | 6 | 6 | 6 | 18 |
| 6 | नवाबगंज | 9 | 7 | 6 | 22 |
| 7 | राजेपुर | 1 | 1 | 8 | 10 |
| 8 | मोहम्मदाबाद | 13 | 6 | 12 | 31 |
| योग (फर्रुखाबाद कुल पद) | 56 | 34 | 50 | 140 | |
चयन में प्राथमिकता (Preference Rules)
भर्ती में अभ्यर्थियों को निम्नलिखित प्राथमिकता क्रम के अनुसार चुना जाएगाl
उसी ग्राम सभा/वार्ड की गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाली विधवा महिला।
विधिक तलाकशुदा / परित्यक्ता BPL महिला।
ग्राम सभा/वार्ड की अन्य BPL महिला।
BPL श्रेणी की महिला न मिलने पर गरीबी रेखा से ऊपर (APL/Non-BPL) श्रेणी की पात्र महिलाएं।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)
पोर्टल upanganwadibharti.in पर जाएँ।
अपने जनपद (अंबेडकर नगर या फर्रुखाबाद) का चयन करें।
संबंधित ब्लॉक/परियोजना तथा अपने वार्ड/ग्राम सभा का चुनाव करें।
शैक्षणिक विवरण, प्राप्तांक और व्यक्तिगत जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
तहसीलदार द्वारा निर्गत नवीनतम आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र अपलोड करें।
फॉर्म को पूरी तरह जाँचने के बाद फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।