UP Anganwadi Bharti 2026: इटावा और सोनभद्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती, जानें पात्रता, पद और आवेदन प्रक्रिया

UP Anganwadi Bharti 2026: इटावा और सोनभद्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती, जानें पात्रता, पद और आवेदन प्रक्रिया

​बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश (ICDS) ने राज्य के विभिन्न जिलों में आँगनवाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Worker / Karyakatri) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की है। हाल ही में विभागीय स्तर पर इटावा और सोनभद्र जिलों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यदि आप उत्तर प्रदेश की निवासी हैं और सरकारी सेवा के माध्यम से बाल विकास और ग्रामीण कल्याण क्षेत्र में योगदान देना चाहती हैं, तो यह एक बेहतरीन अवसर है। इस विस्तृत लेख में हम इटावा (102 पद) और सोनभद्र (201 पद) की भर्ती प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, चयन मेरिट और ऑनलाइन आवेदन करने के सभी महत्वपूर्ण चरणों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

 1.UP Anganwadi Bharti 2026: भर्ती विवरण

विवरण (Parameters) जानकारी (Details)
भर्ती संगठन का नाम बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश (ICDS UP)
पद का नाम आँगनवाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Worker / Karyakatri)
कुल पद (इटावा + सोनभद्र) 303 पद (इटावा: 102, सोनभद्र: 201)
आवेदन की स्थिति जारी (Live)
आवेदन की विधि केवल ऑनलाइन (Online Mode Only)
श्रेणी उत्तर प्रदेश सरकारी नौकरी (UP Govt Jobs)
आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in

2.महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

​इस भर्ती प्रक्रिया में जिलावार अलग-अलग अंतिम तिथियाँ निर्धारित की गई हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित जिले की तिथि से पूर्व आवेदन फॉर्म पूरा कर लें।

​सोनभद्र (Sonbhadra District)-

​विज्ञप्ति जारी तिथि: 05 अगस्त 2026

​ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 06 अगस्त 2026

​आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अगस्त 2026 (रात्रि 12:00 बजे तक)

​इटावा (Etawah District)-

​विज्ञप्ति जारी तिथि: 07 अगस्त 2026

​ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 08 अगस्त 2026

​आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अगस्त 2026 (रात्रि 12:00 बजे तक)

​3. आवेदन शुल्क (Application Fees)

​उत्तर प्रदेश सरकार की नीति के अनुसार आँगनवाड़ी भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। सभी वर्गों के लिए यह भर्ती पूरी तरह निःशुल्क है।

​सामान्य वर्ग (General)- ₹0/-

​अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)-₹0/-

​आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)- ₹0/-

​अनुसूचित जाति (SC)- ₹0/-

​अनुसूचित जनजाति (ST)- ₹0/-

​4. पात्रता एवं योग्यता शर्तें (Eligibility Criteria)

​उत्तर प्रदेश आँगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती 2026 के लिए निम्नलिखित मुख्य पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य हैl

​क) लिंग एवं वैवाहिक मानदंड

​केवल महिला अभ्यर्थी ही इस भर्ती के लिए पात्र होंगी।

​ख) शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

​अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 (इंटरमीडिएट) या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। मेरिट निर्धारण आधार: अंतिम चयन सूची इंटरमीडिएट से लेकर परास्नातक (Post-Graduation) तक की शैक्षणिक योग्यताओं में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी। High School के अंक मेरिट गणना में नहीं जोड़े जाएँगे।

​ग) स्थानीय निवासी शर्त (Mandatory Residency)

​आवेदिका का उस संबंधित ग्राम सभा (ग्रामीण क्षेत्र) या वार्ड (शहरी क्षेत्र) का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है, जहाँ के लिए पद रिक्त घोषित किया गया है। निवास प्रमाण पत्र सक्षम प्राधिकारी (तहसीलदार) द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरित एवं ऑनलाइन सत्यापन योग्य होना चाहिए।

​घ) आयु सीमा (Age Limit)

​न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

​अधिकतम आयु: 35 वर्ष

​आयु गणना की तिथि- 01 जुलाई 2026 तक की स्थिति के अनुसार।

​जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में केवल हाईस्कूल (10th) की मार्कशीट/प्रमाण पत्र में अंकित तिथि मान्य होगी।

​5. चयन में वरीयता क्रम (Selection Preference Rules)

​शासनादेश के अनुसार, प्राप्त आवेदनों में से चयन करते समय निम्नलिखित प्राथमिकताओं का पालन किया जाएगाl

​प्रथम प्राथमिकता-

उसी ग्राम सभा/वार्ड की निवासी गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाली विधवा महिला।

​द्वितीय प्राथमिकता-

विधवा महिला न मिलने की दशा में, उसी ग्राम सभा/वार्ड की BPL परिवार की विधिक तलाकशुदा / परित्यक्ता महिला।

​तृतीय प्राथमिकता-

उपरोक्त श्रेणियों में अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर, उसी ग्राम सभा/वार्ड की BPL परिवार की अन्य महिला अभ्यर्थी।

​चतुर्थ प्राथमिकता-

यदि BPL श्रेणी का कोई पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होता है, तो गरीबी रेखा से ऊपर (Non-BPL) श्रेणी की पात्र महिलाओं के आवेदन पर विचार किया जाएगा।

​6. जिलेवार एवं परियोजना-वार पद विवरण (District-Wise Vacancies)

​अ) सोनभद्र जिला (Sonbhadra District) – कुल 201 पद

​सोनभद्र जिले में बाल विकास परियोजनाओं के तहत कुल 201 रिक्तियों की घोषणा की गई है। आरक्षण श्रेणीवार विवरण नीचे दिया गया है

अ)सोनभद्र जिला- परियोजना एवं श्रेणीवार पद विवरण (कुल- 201 पद)

क्र.सं. परियोजना का नाम SC ST OBC UR (अनारक्षित) कुल रिक्त पद
1 बभनी 06 01 03 02 12
2 चतरा 02 00 05 09 16
3 चोपन 04 01 05 15 25
4 दुद्धी 04 00 03 05 12
5 घोरावल 04 01 13 18 36
6 म्योरपुर 06 01 03 10 20
7 नगवां 12 00 07 08 27
8 राबर्ट्सगंज 18 03 14 18 53
योग (सोनभद्र कुल योग) 56 07 53 85 201

ब) इटावा जिला (Etawah District) – कुल 102 पद

​इटावा जिले में विभिन्न ग्रामीण व शहरी परियोजनाओं के अंतर्गत कुल 102 पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है-

इटावा जिला- परियोजना-वार पदों का विवरण (कुल- 102 पद)

क्र.सं. परियोजना का नाम क्षेत्र (ग्रामीण / शहरी) रिक्त पदों की संख्या
01 चक्रनगर ग्रामीण 10
02 ताखा ग्रामीण 08
03 बसरेहर ग्रामीण 14
04 महेवा ग्रामीण 26
05 भरथना ग्रामीण 12
06 बढ़पुरा ग्रामीण 13
07 सैफई ग्रामीण 06
08 इटावा शहर शहरी 02
09 जसवंतनगर ग्रामीण 11
योग (इटावा कुल योग) 102

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents for Online Form)

​ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित प्रमाण पत्रों की डिजिटल स्कैन कॉपी तैयार रखनी चाहिए-

1.​शैक्षणिक प्रमाण पत्र-

10th (हाईस्कूल), 12th (इंटरमीडिएट), एवं उच्च योग्यता (यदि लागू हो) की अंकतालिका व प्रमाण पत्र।

2.​निवास प्रमाण पत्र-

सक्षम अधिकारी (तहसीलदार) द्वारा जारी डिजिटल हस्ताक्षरित नवीनतम प्रमाण पत्र।

3.​जाति प्रमाण पत्र

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन सत्यापन योग्य जाति प्रमाण पत्र।

4.​आय प्रमाण पत्र-

सक्षम स्तर से निर्गत नवीनतम आय प्रमाण पत्र।

​विशेष दस्तावेज (यदि लागू हो)I

5.​विधवा-

पति का मृत्यु प्रमाण पत्र एवं परिवार पंजी का नकल।

6.​तलाकशुदा/परित्यक्ता-

सक्षम न्यायालय द्वारा जारी वैधानिक आदेश।

7.​BPL प्रमाण पत्र-

समाज कल्याण विभाग नियमानुसार।

​पासपोर्ट आकार की फोटो एवं हस्ताक्षर की स्कैन्ड कॉपी।

​8. यूपी आँगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

​आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। डाक या ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। फॉर्म भरने के चरण निम्नलिखित हैंl

​वेबसाइट पर जाएँ- उत्तर प्रदेश आँगनवाड़ी भर्ती के आधिकारिक पोर्टल upanganwadibharti.in को खोलें।

​जिले का चयन करें- होमपेज पर दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें और अपने संबंधित जनपद (इटावा या सोनभद्र) का चयन करें।

​परियोजना और वार्ड/ग्राम सभा चुनें- अपनी संबंधित परियोजना (ब्लॉक), क्षेत्र प्रकार (ग्रामीण/शहरी) और अपने ग्राम सभा/वार्ड को चुनें।

​व्यक्तिगत विवरण भरें- अपना नाम, पिता/पति का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, श्रेणी आदि जानकारी सही-सही दर्ज करें।

​शैक्षणिक विवरण दर्ज करें-अपनी इंटरमीडिएट व अन्य उच्च शिक्षा के प्राप्त अंक और पूर्णांक दर्ज करें। (सुझाव: प्राप्तांक/पूर्णांक सावधानीपूर्वक भरें, गलत जानकारी पर आवेदन निरस्त हो जाएगा)।

​दस्तावेज अपलोड करें- मांगे गए सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों (स्व-हस्ताक्षरित) की स्पष्ट कॉपी अपलोड करें।

​समीक्षा और फाइनल सबमिट- सबमिट करने से पहले पूरे भरे हुए फॉर्म की समीक्षा कर लें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर फाइनल सबमिट करें।

​9. महत्वपूर्ण निर्देश एवं सावधानियाँ

​एक आँगनवाड़ी केंद्र पर एक ही परिवार की दो महिलाओं की नियुक्ति नहीं की जाएगी। आवेदन में दी गई किसी भी असत्य जानकारी या कूटचित दस्तावेज पाए जाने पर अभ्यर्थन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा। रिक्त पदों की संख्या शासन द्वारा आवश्यकतानुसार बढ़ाई या घटाई जा सकती है।

Leave a Comment