IOB Local Bank Officer Recruitment 2026: 250 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, ग्रेजुएट करें ऑनलाइन अप्लाई

IOB Local Bank Officer Recruitment 2026: 250 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, ग्रेजुएट करें ऑनलाइन अप्लाई

इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने Local Bank Officer (LBO) Recruitment 2026-27 के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से Local Bank Officer के कुल 250 पद भरे जाएंगे। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 08 अगस्त 2026 से 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अलग-अलग राज्यों के लिए निकाली गई है और उम्मीदवार को केवल एक राज्य की रिक्ति के लिए आवेदन करना होगा। चयनित उम्मीदवार को संबंधित राज्य में प्रारंभिक रूप से 12 वर्ष तक या SMGS-IV ग्रेड में प्रमोशन होने तक, जो पहले हो, सेवा करनी होगी।

IOB Local Bank Officer Recruitment 2026 – Overview

Indian Overseas Bank LBO Recruitment 2026 – Overview
भर्ती संस्था Indian Overseas Bank (IOB)
पद का नाम Local Bank Officer (LBO)
कुल पद 250 पद
विज्ञापन संख्या HRDD/RECT/02/2026-27
नोटिफिकेशन डेट 07 अगस्त 2026
आवेदन शुरू 08 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
नौकरी का स्थान Tamil Nadu, Karnataka, Maharashtra, Gujarat
पे स्केल ₹48,480 – ₹85,920
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा + LPT + इंटरव्यू
ऑफिशियल वेबसाइट IOB Careers
IOB Local Bank Officer Important Dates 2026
IOB LBO Recruitment 2026 – Important Dates
कार्यक्रम तारीख
नोटिफिकेशन जारी 07/08/2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 08/08/2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24/08/2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24/08/2026
एडमिट कार्ड बाद में जारी
ऑनलाइन परीक्षा बैंक द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार
LPT/इंटरव्यू बाद में
रिजल्ट बाद में

IOB Local Bank Officer Vacancy 2026

IOB ने Local Bank Officer के कुल 250 पद घोषित किए हैं। राज्यवार रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है।

IOB LBO Recruitment 2026 – State Wise Vacancy
राज्य स्थानीय भाषा कुल पद
Tamil Nadu Tamil 100
Karnataka Kannada 50
Maharashtra Marathi 50
Gujarat Gujarati 50
कुल 250

IOB LBO Recruitment 2026 – Category Wise Vacancy
पद SC ST OBC EWS UR/General कुल
Local Bank Officer 36 18 80 22 94 250

IOB LBO Educational Qualification 2026

Local Bank Officer पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation/Bachelor Degree होनी चाहिए।

जरूरी योग्यता(Eligibility)

किसी मान्यता प्राप्त University/Institute से Graduation। आवेदन की तारीख तक उम्मीदवार के पास वैध मार्कशीट/डिग्री प्रमाणपत्र होना चाहिए। उम्मीदवार को जिस राज्य के लिए आवेदन करना है, उस राज्य की निर्धारित Local Language में पढ़ने, लिखने और बोलने की दक्षता होनी चाहिए। यदि उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं में संबंधित स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है, तो उसे Language Proficiency Test (LPT) देना होगा।

IOB LBO Recruitment 2026 – अनिवार्य स्थानीय भाषा
राज्य अनिवार्य स्थानीय भाषा
Tamil Nadu Tamil
Karnataka Kannada
Maharashtra Marathi
Gujarat Gujarati
IOB Local Bank Officer Age Limit 2026

उम्र की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

IOB LBO Recruitment 2026 – आयु सीमा
न्यूनतम आयु 20 वर्ष
अधिकतम आयु 30 वर्ष

अर्थात सामान्य पात्रता के अनुसार उम्मीदवार का जन्म 02 अगस्त 1996 से पहले और 01 अगस्त 2006 के बाद नहीं होना चाहिए।

Age Relaxation(आयु में छूट)

IOB LBO Recruitment 2026 – आयु में छूट
वर्ग अधिकतम आयु में छूट
SC/ST 5 वर्ष
OBC (Non-Creamy Layer) 3 वर्ष
PwBD 10 वर्ष
1984 Riot Affected 5 वर्ष
पात्र Ex-Servicemen 5 वर्ष

IOB Local Bank Officer Salary 2026

IOB Local Bank Officer को Scale-I Officer/Assistant Manager के वेतनमान के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

Pay Scale

₹48,480 – 2,000/7 – ₹62,480 – 2,340/2 – ₹67,160 – 2,680/7 – ₹85,920

इसके अतिरिक्त बैंक के नियमों के अनुसार DA, HRA, CCA तथा अन्य Allowances एवं Perquisites भी दिए जाएंगे।

Probation Period

चयनित उम्मीदवार को बैंक में ज्वाइनिंग की तारीख से 2 वर्ष की Active Service की Probation Period पर रखा जाएगा।

Bond

नियुक्त उम्मीदवार को न्यूनतम 3 वर्ष की सेवा के लिए ₹2,00,000 का Financial Service Indemnity Bond देना होगा।

IOB LBO Application Fee 2026

IOB LBO Recruitment 2026 – आवेदन शुल्क
Category आवेदन शुल्क
General / OBC / EWS ₹850/-
SC / ST / PwBD ₹175/-

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क सामान्यतः वापस नहीं किया जाएगा।

IOB Local Bank Officer Selection Process 2026

IOB LBO Recruitment में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगाl

Online Examination → Language Proficiency Test (LPT) → Personal Interview → Final Selection

हालांकि जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं में संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ी है और उसका प्रमाण प्रस्तुत करते हैं, उन्हें LPT से छूट मिल सकती है।

IOB LBO Exam Pattern 2026

ऑनलाइन परीक्षा में कुल 140 Objective Type Questions होंगे और परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी।

IOB LBO Recruitment 2026 – Exam Pattern
विषय प्रश्न अंक समय माध्यम
Reasoning & Computer Aptitude 30 60 60 मिनट English & Hindi
General/Economy/Banking Awareness 40 40 30 मिनट English & Hindi
Data Analysis & Interpretation 30 60 60 मिनट English & Hindi
English Knowledge 40 40 30 मिनट English
कुल 140 200 3 घंटे

Negative Marking

गलत उत्तर देने पर उस प्रश्न के निर्धारित अंकों का 1/4 (0.25) अंक काटा जाएगा।

अनुत्तरित प्रश्न के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं होगा।

Minimum Qualifying Marks

Reserved Category: 30%

Unreserved Category: 35%

ऑनलाइन परीक्षा में अलग-अलग सेक्शन के लिए कोई sectional qualifying marks नहीं रखे गए हैं।

IOB LBO Personal Interview 2026

ऑनलाइन परीक्षा में न्यूनतम आवश्यक अंक प्राप्त करने वाले तथा लागू होने पर LPT में सफल उम्मीदवारों को Personal Interview के लिए बुलाया जाएगा। Personal Interview कुल 100 अंकों का होगा।

IOB LBO Recruitment 2026 – Interview & Final Selection
Reserved Candidates के लिए न्यूनतम Interview Qualifying Marks 45%
Unreserved Candidates के लिए न्यूनतम Interview Qualifying Marks 50%
Final Selection में Weightage
चरण Weightage
Online Examination 80%
Personal Interview 20%
कुल 100%

अंतिम मेरिट लिस्ट State-wise और Category-wise तैयार की जाएगी।

IOB Local Language Proficiency Test 2026

जिस राज्य के लिए उम्मीदवार आवेदन करेगा, उसे उस राज्य की निर्धारित स्थानीय भाषा में Reading, Writing और Speaking की जानकारी होनी चाहिए। यदि उम्मीदवार ने 10वीं/12वीं में संबंधित स्थानीय भाषा एक विषय के रूप में पढ़ी है और उसका प्रमाण प्रस्तुत करता है, तो उसे LPT देने की आवश्यकता नहीं होगी। अन्य उम्मीदवारों को Personal Interview से पहले Language Proficiency Test में सफल होना जरूरी होगा। LPT में असफल उम्मीदवार आगे की चयन प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होगा।

IOB LBO Recruitment 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन एवं आगे की चयन प्रक्रिया के दौरान सामान्यतः निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती हैl

1.पासपोर्ट साइज Photograph

2.Signature

3.Graduation Marksheet/Certificate

4.जन्मतिथि प्रमाण

5.आधार/अन्य पहचान प्रमाण

6.Category Certificate, यदि लागू हो

7.OBC NCL Certificate, यदि लागू हो

8.EWS Income & Asset Certificate, यदि लागू हो

9.PwBD Certificate/UDID, यदि लागू हो

10.Local Language से संबंधित प्रमाण

अन्य आवश्यक दस्तावेज

IOB Local Bank Officer Recruitment 2026 – महत्वपूर्ण बातें

IOB Local Bank Officer Recruitment 2026 – Important Links

IOB LBO Recruitment 2026 – Important Links
विवरण लिंक / जानकारी
Online Application IOB Official Careers Portal
Official Website Indian Overseas Bank
Official Notification IOB Careers Section पर उपलब्ध
Admit Card बाद में जारी किया जाएगा
Exam Date बैंक द्वारा बाद में घोषित

Indian Overseas Bank Local Bank Officer Recruitment 2026 बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे Graduate उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इस भर्ती में 250 Local Bank Officer पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 08 अगस्त 2026 से शुरू होकर 24 अगस्त 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु, स्थानीय भाषा, राज्यवार पात्रता और Category को अच्छी तरह जांच लें। खासतौर पर ध्यान रखें कि केवल एक राज्य के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के बाद फॉर्म की कॉपी और Registration Details भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Leave a Comment